businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

रिकॉर्ड उंचाई पर सेंसेक्स, निफ्टी भी 12,000 के पार

Source : business.khaskhabar.com | Nov 07, 2019 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 sensex at record height nifty also crosses 12000 412467मुंबई। भारतीय शेयर में गुरुवार को फिर तेजी के माहौल के बीच प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स एक नई उंचाई पर पहुंचा और निफ्टी में भी तेजी जारी रही। सेंसेक्स आरंभिक कारोबार के दौरान 40,676 तक जा पहुंचा जोकि अब तक का रिकॉर्ड स्तर है। वहीं, निफ्टी 12,000 के ऊपर के स्तर पर खुला। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) के 30 शेयरों वाला सूचकांक सेंसेक्स सुबह 9.54 बजे पिछले सत्र से 128.57 अंकों की तेजी के साथ 40,599.35 पर कारोबार कर रहा था जबकि इससे पहले सेंसेक्स जोरदार तेजी के साथ 40,625.64 पर खुला और 40,676.64 तक उछला। पिछले सत्र में सेंसेक्स 40,469.78 पर बंद हुआ था।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 34.55 अंकों यानी 0.29 फीसदी की बढ़त के साथ 12,000.60 पर कारोबार कर रहा था जबकि सुबह नौ बजे निफ्टी बढ़त के साथ 12,021.10 पर खुला। पिछले सत्र में निफ्टी 11,966.05 पर बंद हुआ था।
(आईएएनएस)

[@ कछुआ से लाए घर में ढेर सारी सुख और समृद्धि]


[@ शर्मनाक! पत्नी से गैंगरेप और पति को पीट-पीटकर मार डाला]


[@ धन नहीं, वक्त की अहमियत देती है खुशी]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0