businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

सेंसेक्स व निफ्टी रिकॉर्ड ऊंचाई पर

Source : business.khaskhabar.com | Jan 13, 2020 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 sensex and nifty at record highs 424285मुंबई। देश के शेयर बाजारों में सोमवार को तेजी रही व सेंसेक्स व निफ्टी रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गए। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 259.97 अंकों की तेजी के साथ 41,859.69 पर और निफ्टी 72.75 अंकों की तेजी के साथ 12,329.55 पर बंद हुआ।

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 188.49 अंकों की तेजी के साथ 41,788.21 पर खुला और 259.97 अंकों या 0.62 फीसदी की तेजी के साथ 41,859.69 पर बंद हुआ। दिन भर के कारोबार में सेंसेक्स ने 41,899.63 के रिकॉर्ड ऊपरी और 41,720.76 के निचले स्तर को छुआ।

सेंसेक्स के 30 में से 23 शेयरों में तेजी रही। इंफोसिस (4.76 फीसदी), इंडसइंड बैंक (3.34 फीसदी), भारती एयरटेल (2.55 फीसदी), हिंदुस्तान यूनिलीवर (2.11 फीसदी) व टाटा स्टील (1.85 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही।

सेंसेक्स के गिरावट वाले शेयरों में प्रमुख रहे - टीसीएस (1.03 फीसदी), भारतीय स्टेट बैंक (0.50 फीसदी), बजाज ऑटो (0.38 फीसदी), एक्सिस बैंक (0.34 फीसदी) व आईसीआईसीआई बैंक (0.31 फीसदी)।

बीएसई के मिडकैप व स्मॉलकैप सूचकांकों में भी तेजी रही। बीएसई का मिडकैप सूचकांक 131.19 अंकों की तेजी के साथ 15,290.11 पर और स्मॉलकैप सूचकांक 134.45 अंकों की तेजी के साथ 14,282.09 पर बंद हुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 39.90 अंकों की तेजी के साथ 12,296.70 पर खुला और 72.75 अंकों या 0.59 फीसदी की तेजी के साथ 12,329.55 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 12,337.75 के रिकॉर्ड ऊपरी स्तर और 12,285.80 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के सभी 19 सेक्टरों में तेजी रही। रियल्टी (2.12 फीसदी), सूचना प्रौद्योगिकी (1.85 फीसदी), प्रौद्योगिकी (1.81 फीसदी), दूरसंचार (1.75 फीसदी) व तेज खपत उपभोक्ता वस्तुएं (1.21 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही।

बीएसई में कारोबार का रुझान सकारात्मक रहा। कुल 1553 शेयरों में तेजी और 974 में गिरावट रही, जबकि 184 शेयरों के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ।
(आईएएनएस)

[@ ब्वॉयफ्रेंड के लिए क्या बोल गई ये हसीना]


[@ खुद को160बार कटवाया जहरीले सांपों से, क्यों!]


[@ दीपिका, आलिया, कैटरीना की फिटनेस ट्रेनर को यह पसंद नहीं]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0