businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

सेंसेक्स में 202 अंकों की गिरावट

Source : business.khaskhabar.com | Oct 29, 2015 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 sensex again plummets down by 202 pointsमुंबई। देश के प्रमुख शेयर बाजारों में गत दिनों की ही तरह गुरूवार को गिरावट रही। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 201.62 अंकों यानी 0.75 प्रतिशत की गिरावट के साथ 26,838.14 पर और निफ्टी 59.45 अंकों यानी 0.73 प्रतिशत की गिरावट के साथ 8,111.75 पर बंद हुआ।

सेंसेक्स सुबह 43.94 अंकों की तेजी के साथ 27,083.70 पर खुला और 201.62 अंकों यानी 0.75 प्रतिशत की गिरावट के साथ 26,838.14 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 27,099.11 के ऊपरी और 26,794.10 के निचले स्तर को छुआ। निफ्टी 4.25 अंकों की तेजी के साथ 8,175.45 पर खुला और 59.45 अंकों यानी 0.73 प्रतिशत की गिरावट के साथ 8,111.75 पर बंद हुआ।

दिनभर के कारोबार में निफ्टी 8,179.60 के ऊपरी और 8,098.00 के निचले स्तर को छुआ। बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी गिरावट रही। मिडकैप 48.07 अंकों की गिरावट के साथ 10,988.80 पर और स्मॉलकैप 48.64 अंकों की गिरावट के साथ 11,403.93 पर बंद हुआ। बीएसई के 12 में से 11 सेक्टरों में गिरावट रही, जिसमें बिजली (1.11 प्रतिशत), बैंकिग (1.10 प्रतिशत), पूंजीगत माल (1.09 प्रतिशत) की सर्वाधिक गिरावट दर्ज हुई। एकमात्र वाहन क्षेत्र में 0.04 प्रतिशत की तेजी दर्ज हुई।
(आईएएनएस)

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0