businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

सेंसेक्स फिर नई ऊंचाई पर, निफ्टी ने भी रिकार्ड स्तर को छुआ

Source : business.khaskhabar.com | Dec 18, 2019 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 sensex again at new high nifty also touched record level 419408मुंबई। जीएसटी काउंसिल की बैठक के पहले घरेलू शेयर बाजार में बुधवार को तेजी के रुझान के बीच सेंसेक्स ने फिर नई ऊंचाई को छुआ और निफ्टी 12,200 के करीब पहुंच चुका है। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 41,480.91 तक उछला जोकि अब तक रिकॉर्ड स्तर है। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी ने भी 12,199.95 की नई ऊंचाई को छुआ।

सेंसेक्स सुबह 9.41 बजे पिछले सत्र के मुकाबले 104.70 अंकों की तेजी के साथ 41,456.87 पर कारोबार कर रहा था और निफ्टी 29.50 अंकों की बढ़त के साथ 12,194.50 पर बना हुआ था। इससे पहले सेंसेक्स पिछले सत्र के मुकाबले करीब 90 अंकों की तेजी के साथ 41,442.75 पर खुला। पिछले सत्र में सेंसेक्स 41,352.17 पर बंद हुआ था।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी भी पिछले सत्र के मुकाबले 32 अंकों की तेजी के साथ 12,197 पर खुला और 12,199.05 तक उछला। निफ्टी पिछले सत्र में 12,165 पर बंद हुआ था। वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में जीएसटी काउंसिल की 38वीं बैठक बुधवार को होने वाली है। (आईएएनएस)

[@ बालिका वधू की सांची ने फिर शुरू की कसरत क्योंकि...]


[@ यहां "पवित्र" लडकियों को मिलती है स्कॉलरशिप]


[@ BP, ब्लडशुगर हो काबू में तो नहीं सताएगा यह रोग]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0