businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

डॉलर के मुकाबले रुपया हुआ मजबूत

Source : business.khaskhabar.com | May 30, 2019 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 rupee up strong against dollar 385082नई दिल्ली। डॉलर के मुकाबले रुपया गुरुवार को मजबूत हुआ। देसी मुद्रा पिछले सत्र के मुकाबले 11 पैसे की मजबूती के साथ 69.72 रुपये प्रति डॉलर पर खुलने के बाद शुरुआती कारोबार के दौरान 69.73 रुपये प्रति डॉलर पर कारोबार कर रही थी। पिछले सत्र में रुपया डॉलर के मुकाबले लगातार दूसरे दिन फिसलकर 69.83 पर बंद हुआ था।

कमोडिटी बाजार के जानकारों के अनुसार, आयातकों की ओर से बैंकों की डॉलर में लिवाली आने और बुधवार को घरेलू शेयर बाजार में गिरावट रहने से पिछले सत्र में रुपया कमजोर हुआ।

उधर, अमेरिका में कच्चे तेल के भंडार में कमी आने से अंतर्राष्ट्रीय बाजार में तेल के दाम में फिर तेजी आई है।

दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर की ताकत का सूचक डॉलर इंडेक्स सपाट 98.035 के स्तर पर बना हुआ था।

(आईएएनएस)

[@ जेनिफर ने पति की पसंद का खोला राज ]


[@ मां के प्रेमी को ही दिल दे बैठी बेटी लेकिन....]


[@ 35 साल की मैरी कॉम ने अब तक हासिल की ये उपलब्धियाँ....]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0