businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

कांडला-मुंद्रा हाईवे पर रिलायंस के टोल नाके

Source : business.khaskhabar.com | Nov 10, 2015 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 road tax recovery started on kandla mundra highwayमुंबई। गुजरात में दो प्रमुख बंदरगाहों, कांडला और मुंद्रा को जोडने वाले रिलायंस इंफ्रा के 71 किलोमीटर लंबे राजमार्ग पर पथकर की वसूली शुरू हो गई है। रिलायंस इंफ्रा के एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। इसके साथ रिलायंस इंफ्रा के सभी 11 राजमागोंü पर पथकर की वसूली शुरू हो गई है।

राज्य के कच्छ जिले में बने इस राजमार्ग पर कुल 1128 करो़ड रूपये खर्च हुए हैं। राष्ट्रीय राजमार्ग 8-ए के गांधीधाम, कांडला और मुंद्रा बंदरगाह खंड को जोडने वाला यह चार और छह लेन का राजमार्ग डिजाइन, निर्माण, वित्त, संचालन और स्थानांतरण (डीबीएफओटी) आधार पर तैयार किया गया है।

इस पर अब वाहनों की रफ्तार औसतन 45 किलोमीटर प्रति घंटे से बढकर 70 किलोमीटर प्रति घंटे हो जाएगी। यात्रा का समय 40 से 50 फीसदी कम होगा और ईंधन में भी 30 फीसदी की बचत होगी। इस राजमार्ग पर औसतन रोजाना 39000 वाहन आते-जाते हैं।

रिलायंस इंफ्रा के प्रवक्ता ने कहा,एक ऎसे समय में जब सडक आधारभूत ढांचा रूकी हुई परियोजनाओं की मार सह रहा है, हमने छह साल के अंदर ही 11 राजमार्ग परियोजनाओं को शुरू कर दिया है। सरकार का मेक इन इंडिया कार्यक्रम विश्वस्तरीय आधारभूत ढांचे की मांग करता है और हमारे राजमार्ग इसी को समर्पित हैं।

(आईएएनएस)

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0