businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

उद्योगपति गौरहरि सिंहानिया का निधन

Source : business.khaskhabar.com | Feb 04, 2015 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 renowned industrialist gaur hari singhania passed awayकानपुर। देश के प्रमुख उद्योगपति व जेके ग्रुप के चेयरमैन गौर हरि सिंहानिया का लंबी बीमारी के बाद बुधवार सुबह कानपुर में निधन हो गया। वह कई सालों से डायलिसिस पर चल रहे थे। उनका जन्म 1935 में हुआ था। वह प्रसिद्ध उद्योगपति सर पदमपत सिंहानिया के पुत्र थे। देश में औद्योगिक व खेल संबंधी गतिविधियां बढमने के लिए उन्हें जाना जाता है। वह जेके ऑर्गेनाइजेशन के मुखिया भी थे। इस ऑर्गेनाइजेशन के बैनर तले रेमंड्स, जेके टायर, जेके सीमेंट जैसी कई प्रमुख कंपनियां आती हैं। प्रदेश का पहला स्टाक एक्सजेंच कानपुर स्थित यूपी स्टाक एक्सचेंज व कैंसर संस्थान खुलवाने में गौरहरि सिंहानिया ने अहम भूमिका अदा की। खेलों को बढावा देने के लिए वह उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन में काफी सक्रिय रहे। क्रिकेट को बढावा देने के चलते उन्हें यूपी क्रिकेट का गाड फादर भी कहा जाता है।

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0