businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

रेनोल्ट डस्टर के सात सीटों वाले वेरिएंट की हो रही टेस्टिंग, जल्द होगी लांच

Source : business.khaskhabar.com | Jun 29, 2026 | businesskhaskhabar.com Automobile News Rss Feeds
 renault duster seven seater variant undergoing testing launch imminent 824983
ऑटो डेस्क। नई दिल्ली 

बाजार में एसयूवी सेगमेंट के वाहनों की ज्यादा मांग रहती है। रेनोल्ट की ओर से भी इस सेगमेंट में कई विकल्प ऑफर किए जाते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक निर्माता जल्द ही नई एसयूवी को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। 

इसे किस तरह की खासियत के साथ कब तक लॉन्च किया जा सकता है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रेनो की ओर से जल्द ही नई एसयूवी के लॉन्च की तैयारी की जा रही है। निर्माता की ओर से इस एसयूवी को सात सीटों के विकल्प के साथ लॉन्च किया जा सकता है। 

इस एसयूवी को करेगी लॉन्चः 

रिपोर्ट्स के मुताबिक रेनो की ओर से नई सात सीटों वाली एसयूवी को भी Renault Duster के नाम से ही लॉन्च किया जा सकता है। लेकिन अभी औपचारिक तौर पर इसकी जानकारी नहीं दी गई है। 

हो रही टेस्टिंगः 

लॉन्च से पहले निर्माता इस एसयूवी की टेस्टिंग कर रही है। इसी दौरान इसे हाल में ही देखा गया है। जिसकी लंबाई 4.5 मीटर तक हो सकती है और इसे Renault Boreal से प्रेरित होकर बनाया गया है। 

ये मिली जानकारीः 

टेस्टिंग के दौरान देखी गई यूनिट को पूरी तरह से ढंका गया था। लेकिन फिर भी इसके आकार और डिजाइन की कुछ जानकारी सामने आई है। जिसके मुताबिक इसे रेनो के नए प्लेटफॉर्म पर बनाया गया है। जिसमें एलईडी हेडलाइट, एलईडी टेल लाइट, शार्क फिन एंटीना, रियर स्पॉयलर, 17 से 18 इंच अलॉय व्हील को दिया गया है। इसके साथ ही इस एसयूवी में बड़ा इंफोटेनमेंट सिस्टम, वायरलेस एंड्राइड ऑटो, एपल कार प्ले, पैनोरमिक सनरूफ, वायरलैस चार्जर, वेंटिलेटिड सीट, रियर एसी वेंट, 360 डिग्री कैमरा, Level-2 ADAS, छह एयरबैग, एबीएस जैसे कई फीचर्स को दिया जा सकता है। 

इतना दमदार इंजनः 

निर्माता की ओर से इस एसयूवी में भी 1.3 लीटर का टर्बो पेट्रोल इंजन दिया जा सकता है। इसके साथ ही इसमें भी 1.8 लीटर की क्षमता का हाइब्रिड इंजन का विकल्प भी दिया जा सकता है। रेनो की ओर से नई सात सीटों वाली डस्टर के लॉन्च को लेकर कोई भी औपचारिक जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन उम्मीद है कि इस एसयूवी को भारत में 2027 के शुरू में पेश किया जा सकता है। 

कितनी होगी कीमतः 

निर्माता की ओर से जब नई एसयूवी को लॉन्च किया जाएगा तभी इसकी कीमत की सही जानकारी मिल पाएगी। लेकिन उम्मीद है कि इसे भारतीय बाजार में 12 से 15 लाख रुपये की एक्स शोरूम कीमत पर ऑफर किया जा सकता है।

[@ ब्यूटी टिप्स:लगे अपनी उम्र से 5 साल कम ]


[@ बूझो तो जाने,ये चेहरा बच्ची का या बूढी का...]


[@ कमाल के 5 टिप्स साल भर शरीर को हेल्दी बनाएं]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0