businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

रिलायंस सीमेंट अब मध्यप्रदेश में भी

Source : business.khaskhabar.com | May 31, 2014 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 reliance cement now available in MP alsoभोपाल। रिलायंस सीमेंट कंपनी प्राइवेट लिमिटेड-आरसीसी ने मध्यप्रदेश में सीमेंट की बढती मांग के मद्देनजर यहां के सीमेंट बाजार में उतरने की घोषणा की है।

रिलायंस सीमेंट के मुख्य कार्यपालक अधिकारी अरविंद पाठक कहा कि मध्यप्रदेश भारत के सर्वाधिक सीमेंट खपत वाले राज्यों में से एक है, यहां प्रतिवर्ष करीब 1.30 करोड टन की खपत होती है। उन्होंने कहा कि निरंतर बढती औद्योगिक गतिविधियों, रीयल एस्टेट, निर्माण तथा अधिरचना के अलावा मध्यप्रदेश में विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों को विकसित किया जा रहा है जिससे आगामी कुछ वषोंü के दौरान सीमेंट बाजार में 8 प्रतिशत की दर से बढ़ोतरी होने की संभावना है।

पाठक ने कहा कि भारतीय सीमेंट उद्योग में यह पहली बार हो रहा है कि रिलायंस सीमेंट के हर कट्टे पर खास क्यूआर कोड छपा होगा।

ग्राहक स्मार्ट फोन का प्रयोग कर इस क्यूआर कोड को स्केन कर सकता है और इस उत्पाद की विशेषताओं पर अधिक जानकारी प्राप्त कर सकता है तथा और भी महत्वपूर्ण यह है कि कंपनी द्वारा उसे गुणवत्ता आश्वासन दिया जाएगा। इससे ग्राहक बाजार से सही सीमेंट की पहचानकर खरीद सकेंगे।

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0