businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

शेयर बाजारों में तेजी, सेंसेक्स 113 अंक ऊपर

Source : business.khaskhabar.com | Apr 16, 2018 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 rally in share markets sensex 113 points up 307472मुंबई। देश के शेयर बाजारों में सोमवार को तेजी दर्ज की गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 112.78 अंकों की तेजी के साथ 34,305.43 पर और निफ्टी 47.75 अंकों की तेजी के साथ 10,528.35 पर बंद हुआ।

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 247.92 अंकों की गिरावट के साथ 33,944.73 पर खुला और 112.78 अंकों या 0.33 फीसदी की तेजी के साथ 34,305.43 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 34,341.46 के ऊपरी और 33,899.34 के निचले स्तर को छुआ।

सेंसेक्स के 30 में से 20 शेयरों में तेजी रही। कोटक बैंक (1.88 फीसदी), हीरो मोटोकॉर्प (1.84 फीसदी), बजाज-ऑटो (1.81 फीसदी), महिंद्रा एंड महिंद्रा (1.66 फीसदी) और एचडीएफसी (1.64 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही।

सेंसेक्स के गिरावट वाले शेयरों में प्रमुख रहे - टाटा मोटर्स (4.96 फीसदी), इंफोसिस (3.10 फीसदी), विप्रो (1.16 फीसदी), स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (0.76 फीसदी) और ओएनजीसी (0.55 फीसदी)।

बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांक में भी तेजी रही। मिडकैप सूचकांक 56.55 अंकों की तेजी के साथ 16,734.31 पर और स्मॉलकैप सूचकांक 100.26 अंकों की तेजी के साथ 18,082.25 पर बंद हुए।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी सुबह 82.3 अंकों की गिरावट के साथ 10,398.30 पर खुला और 47.75 अंकों या 0.46 फीसदी की तेजी के साथ 10,528.35 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 10,540.15 के ऊपरी और 10,396.35 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के 19 में से 11 सेक्टरों में तेजी रही। रियल्टी (1.82 फीसदी), स्वास्थ्य सेवाएं (1.11 फीसदी), तेज खपत उपभोक्ता वस्तु (0.96 फीसदी), आधारभूत सामग्री (0.78 फीसदी) और उपभोक्ता गैर-अनिवार्य वस्तु एवं सेवाएं (0.72 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही।

बीएसई के गिरावट वाले सेक्टरों में प्रमुख रहे - सूचना प्रौद्योगिकी (0.78 फीसदी), प्रौद्योगिकी (0.69 फीसदी), दूरसंचार (0.51 फीसदी), उपभोक्ता (0.21 फीसदी) और ऊर्जा (0.15 फीसदी)।

बीएसई में कारोबार का रुझान नकारात्मक रहा। कुल 1,211 शेयरों में तेजी और 1,463 में गिरावट रही, जबकि 202 शेयरों के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ।
(आईएएनएस)

[@ इस कुएं का भेद अनोखा, जो भी आया वो...!]


[@ जानिये: केसर के चमत्कारी लाभ के बारे में]


[@ आमजन से दूर है दुनिया का तीसरा बड़ा खजाना]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0