businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

राजस्थान में 300 मेगावाट सोलर प्रोजेक्ट के लिए एसीएमई और एसईसीआई के बीच पॉवर परचेस एग्रीमेंट

Source : business.khaskhabar.com | Jun 27, 2025 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 power purchase agreement between acme and seci for 300 mw solar project in rajasthan 732289जयपुर। एसीएमई सोलर होल्डिंग्स लिमिटेड की सहायक कंपनी, एसीएमई सीकर सोलर प्राइवेट लिमिटेड ने राजस्थान में 300 मेगावाट के सोलर प्रोजेक्ट के लिए सोलर एनर्जी कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (एसईसीआई) के साथ 25 वर्षों का पॉवर परचेस एग्रीमेंट (पीपीए) साइन किया है। इस समझौते में 3.05 रुपए प्रति यूनिट की तय दर पर बिजली देने का करार हुआ है। यह समझौता एसीएमई सीकर द्वारा 300 मेगावाट का प्रोजेक्ट शुरू करने के बाद किया गया है। 
यह निविदा पहले सोलर एनर्जी कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (एसईसीआई) की आईएसटीएस अठारहवीं ट्रेंच के तहत प्राप्त की गई थी, और इसकी तय टैरिफ दर को केंद्रीय विद्युत विनियामक आयोग (सीईआरसी) ने 30 मई, 2025 को औपचारिक मंजूरी दी थी। समझौते के अनुसार, इस प्रोजेक्ट से बिजली आपूर्ति 30 जून 2025 या उससे पहले शुरू होनी चाहिए। 
इस प्रोजेक्ट को इंटर-स्टेट ट्रांसमिशन सिस्टम (आईएसटीएस) शुल्क से छूट भी प्राप्त है, क्योंकि इसकी निर्धारित वाणिज्यिक संचालन तिथि (एससीओडी) जून 2025 की सरकारी समयसीमा से पहले की है। यह प्रावधान सरकार द्वारा नवीकरणीय ऊर्जा प्रोजेक्ट्स को समय पर शुरू करने के लिए दिए जा रहे प्रोत्साहनों के अनुरूप है। 
इस उपलब्धि के साथ, एसीएमई सोलर का साइन किया हुआ कुल पीपीए पोर्टफोलियो अब 5,130 मेगावाट पर पहुँच गया है, जिसमें से 2,890 मेगावाट पहले से ही संचालित हो रहा है और बाकि विभिन्न चरणों में काम जारी है। 
इसके अलावा, कंपनी के पास 1,840 मेगावाट की मजबूत योजना है, जिसके लिए लेटर ऑफ अवॉर्ड (एलओए) प्राप्त हो चुका है। एसीएमई सोलर का कुल पोर्टफोलियो 86% ऑफटेक केंद्रीय सरकारी उपक्रमों के साथ है, जबकि शेष 14% राज्य वितरण कंपनियों (डिस्कॉम्स) के साथ है।

[@ दही से पाएं नर्म मुलायम त्वचा]


[@ घर के कई वास्तु दोष दूर करती है तुलसी ]


[@ कुंडली का ये भाव बताता है आप ‘अमीर’ है या ‘गरीब’]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0