businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

जालसाजी पर लगेगी लगाम, जल्द ही आएंगे प्लास्टिक के नोट

Source : business.khaskhabar.com | Aug 22, 2014 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 plastic notes to be introduced next yearनई दिल्ली। अब जल्द ही प्लास्टिक से बने नोट बाजार में चलने लगेंगे। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया इस योजना पर काम कर रही है ताकि जाली नोट की समस्या पर काबू पाया जा सके। एक आर्थिक पत्र ने यह खबर दी है। बताया जाता है कि अगले साल तक इस तरह के प्लास्टिक से बने नोट जारी कर दिए जाएंगे जिनमें बेहतर सिक्योरिटी फीचर होंगे।

प्लास्टिक के नोट जारी करने के पीछे एक और बडा कारण यह है कि कागज के नोटों की लाइफ कम होती है। वे जल्दी खराब हो जाते हैं और पानी तथा नमी को झेल नहीं पाते। रिजर्व बैंक ने अपनी सालाना रिपोर्ट में कहा है कि करेंसी नोट ज्यादा समय तक प्रचलन में रहें और उनकी लाइफ ज्यादा हों, बैंक ऎसी व्यवस्था करने जा रहा है।

 बैंक ने जनवरी में प्लास्टिक नोट छापने के लिए एक टेंडर जारी किया था। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के गवर्नर रघुराम राजन ने मई में कहा था कि 2015 में ये नोट जारी कर दिए जाएंगे। इन नोटों को पहले पांच शहरों में जारी किया जाएगा। ये हैं- कोच्चि, मैसूर, जयपुर, भुवनेश्वर और शिमला। इन शहरों के अलग-अलग वातावरण के कारण इन्हें चुना गया है। पहले कम राशि के नोट जारी होंगे।

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0