businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

एनटीपीसी ने एसबीआई से किया समझौता

Source : business.khaskhabar.com | Jan 16, 2015 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 ntpc signs rs 10000 crore term loan agreement with sbiनई दिल्ली। देश की सबसे बडी ताप बिजली उत्पादक कंपनी एनटीपीसी ने सबसे बडे वाणिज्यिक बैंक भारतीय स्टेट बैंक से 10,000 करोड रूपए की सावधिक कर्ज का समझौता किया है। एनटीपीसी इस राशि का उपयोग अपने पूंजीगत खर्चे पर करेगी। एनटीपीसी ने शुक्रवार को एक विज्ञप्ति में कहा, "एनटीपीसी ने 10,000 करोड रूपए के सावधिक कर्ज के लिए भारतीय स्टेट बैंक के साथ समझौता किया है। इस कर्ज की अवधि 15 साल है और इसका इस्तेमाल कंपनी की पूंजीगत खर्च की आवश्यकता के लिए किया जाएगा।" इस समझौते पर एनटीपीसी के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक अरूप राय चौधरी एवं एसबीआई की प्रमुख अरंधति भट्टाचार्य की उपस्थिति में हस्ताक्षर किए गए।

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0