businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

बाबा रामदेव अब भिडेंगे एडिडास,नाइके से,बेचेंगे योगावियर

Source : business.khaskhabar.com | Nov 17, 2015 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 now baba ramdeo to launch yogawear giving tough competition to adidas, nikeनई दिल्ली। मैगी नूडल्स के कारोबार में उतरने के बाद बाबा रामदेव अब जानी मानी स्पोर्ट्स वियर कंपनी नाइके और एडिडास को टक्कर देने का मूड बना रहे हैं। अब जल्द ही आपको योगावियर पहनने का मौका मिलेगा।

इस योगावियर की खासियत यह होगी कि यह खादी से बनाया जाएगा। योगावियर के अलावा बाबा रामदेव की तैयारी अब हॉर्लिक्स और बॉर्नविटा जैसे प्रोडक्ट लॉंच करने की भी है। गौरतलब है कि बाबा रामदेव के प्रोडक्ट्स ने घर-घर में अपनी पहचान बना ली है। अन्य कंपनियों के प्रोडक्ट्स के मुकाबले शहद सहित कई प्रोडक्ट आधे कीमत पर बाजार में उपलब्ध हैं।

इसी का असर है कंपनी ने पिछले एक साल में 150 फीसदी की ग्रोथ हासिल की है। एक अंग्रेजी अखबार के मुताबिक बाबा रामदेव न कहा है कि उनके प्रोडक्ट आयुर्वेदिक गुण से युक्त होने के साथ-साथ काफी किफायती भी होते हैं। यहीं कारण है कि इनका कारोबार लगातार बढता जा रहा है।

मैगी के कारोबार पर बैन लगने के बाद बाबा रामदेव द्वारा लॉन्च नूडल्स को काफी लोकप्रियता मिली है। अपने प्रोडक्ट्स को बेचने के लिए पतंजलि ने बिग बाजार सहित कई अन्य पॉपुलर रीटेल चेन के साथ भी करार किया है।

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0