businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

सुब्रत रॉय का संपत्ति बेचने के लिए पेरोल पर रिहाई का अनुरोध

Source : business.khaskhabar.com | July 03, 2014 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 now IT dept claims for 4800 cr tax dues towards sahara groupनई दिल्ली। पिछले चार महीने से जेल में बंद सहारा प्रमुख सुब्रत राय ने गुरूवार को उच्चतम न्यायालय से अनुरोध किया कि उन्हें अपनी संपत्तियां बेचकर जमानत हेतु दस हजार करोड रूपए का बंदोबस्त करने के लिए 40 दिन के पेरोल पर छोडा जाए।

राय ने निवेशकों का धन लौटाने के लिए न्यूयार्क और लंदन के आलीशान होटल बेचने की इच्छा व्यक्त की है। न्यायमूर्ति तीरथ सिंह ठाकुर की अध्यक्षता वाली खंडपीठ ने सहारा की इन अंतरराष्ट्रीय संपत्तियों को बेचने के बारे में कुछ आशंकाएं व्यक्त की और कहा कि कंपनी को पहले देश में अपनी संपत्तियों का निस्तारण करना चाहिए।

राय की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता राजीव धवन ने कहा कि देश में स्थित संपत्तियों को बेचने से हो सकता है कि पांच हजार करोड रूपए की व्यवस्था नहीं हो।

उन्होंने राय को न्यूयार्क में होटल ड्रीम डाउनटाउन और द प्लाजा और लंदन में ग्रासवेनर हाउस को बेचने की अनुमति देने का अनुरोध करते हुये कहा कि इनके लिए बातचीत जारी है।

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0