businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

नेस्ले इंडिया ने पूछा सवाल, मैगी पर फिर से जांच की क्या जरूरत

Source : business.khaskhabar.com | Oct 08, 2015 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 news nestle questioned for double investigation on maggi must readनई दिल्ली। नेस्ले इंडिया ने गुरूवार को सर्वोच्च न्यायालय के समक्ष यह सवाल उठाया कि मैगी नूडल की फिर से जांच की अनुमति क्यों दी जा रही है, जब इस तरह का एक आदेश बंबई उच्चा न्यायालय पहले ही दे चुका है और प्रयोगशाला की रिपोर्ट आने वाली है।

यह मामला राष्ट्रीय उपभोक्ता विवाद निपटारा आयोग के सामने लाया गया था, जिसने करीब एक घंटे की सुनवाई के बाद कहा कि सुनवाई फिर से दो बजे अपराह्न में शुरू होगी। न्यायमूर्ति वीके जैन और न्यायमूर्ति बीसी गुप्ता की पीठ नेस्ले इंडिया के खिलाफ क्लास एक्शन सूट की सुनवाई कर रही थी। क्लास एक्शन सूट उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय ने नेस्ले द्वारा कथित तौर पर व्यापार में अनुचित तरीका अपनाए जाने पर दाखिल किया है।

नेस्ले के वकील ने कहा, ""हम पिछले दिनों उच्च न्यायालय के आदेश के तहत तीन प्रयोगशालाओं में नमूनों की जांच के परिणामों का इंतजार कर रहे हैं। इसलिए इसके समानांतर अन्य जांच की क्या जरूरत हैक्"" (आईएएनएस)

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0