businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

गो एयर का बंपर ऑफर, मात्र 710 रूपये में करें हवाई सफर

Source : business.khaskhabar.com | Oct 31, 2015 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 news bumper offer of go air travel by air only in  rupees  नई दिल्ली। फेस्टिव सीजन में एयरलाइंस एक के बाद एक जबरदस्त ऑफर्स दे रही हैं। इसी क्रम में गो एयर ने भी अपनी 10वीं सालगिरह पर जबरदस्त डिस्काउंट देने की घोषणा की है। इस बार दिवाली धमाके में गो एयर सिर्फ 710 रूपये में ही हवाई सफर कराने को तैयार है। हालांकि, इसमें टैक्स की राशि समाहित नहीं हैं। रोचक बात यह है कि अगर आप अभी ही टिकट बुक करते हैं तो 10 फीसदी चांस है कि आपको एक टिकट फ्री में मिल जाए।

इस चार दिन के फेस्टिव सेल में इन टिकटों की बुकिंग 30 अक्टूबर से 2 नवंबर के बीच होगी। इन टिकटों पर 1 अप्रैल 2016 से लेकर 10 अक्टूबर 2016 तक यात्रा की जा सकेगी। गौरतलब है कि अभी हाल ही में स्पाइस जेट, एअर इंडिया और एयर एशिया ने भी इसी तरह के बेहतरीन ऑफर्स देने की घोषणा की थी।

केंद्र सरकार भी हवाई सफर सस्ते करने के लिए कदम उठा रही है। मोदी सरकार ने शुक्रवार को नई सिविल एविएशन पॉलिसी का ड्राफ्ट जारी किया। ड्राफ्ट में रीजनल (घरेलू) एयर कनेक्टिविटी को बढावा देने पर जोर दिया गया है। रीजनल कनेक्टिविटी स्कीम के तहत उडान का खर्च 2500 रूपए प्रति घंटे से ज्यादा नहीं होगा।

Headlines


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0