businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

इंफोटेक के शुद्ध लाभ में15 फीसदी बढोतरी

Source : business.khaskhabar.com | Apr 24, 2014 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 net profits of infotech increases by 15 percentहैदराबाद। हैदराबाद की कंपनी इंफोटेक एंटरप्राइजेज ने गुरूवार को कहा कि 2013-14 में उसका शुद्ध लाभ साल-दर-साल आधार पर 15 फीसदी अधिक रहा। कंपनी ने बताया कि गत कारोबारी वर्ष में उसे 266 करोड रूपये का शुद्ध लाभ हुआ।

इसी अवधि में कंपनी की कुल आय साल-दर-साल आधार पर 17.8 फीसदी बढकर 2,206 करोड रूपये रही। कंपनी के अध्यक्ष बीवीआर. मोहन रेड्डी ने संवाददाताओं से कहा कि कंपनी को गत कारोबारी वर्ष की आखिरी तिमाही में 595 करोड रूपये की आय हुई जो साल-दर-साल आधार पर 28 फीसदी अधिक है।

 इस दौरान शुद्ध लाभ 28 फीसदी अधिक 70 करोड रूपये का हुआ। कंपनी के कर्मियों की संख्या इस दौरान 12 हजार को पार कर गई और इसने गत कारोबारी वर्ष में 3,545 नए कर्मचारी जोडे। इस दौरान कंपनी ने 43 नए ग्राहक भी जोडे जिसमें से 22 ग्राहक इंजीनियरिंग क्षेत्र से ताल्लुक रखते हैं।

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0