businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

मुकेश अंबानी की बेटी बाहरी कंपनी में करेंगी नौकरी

Source : business.khaskhabar.com | Apr 18, 2014 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 mukesh ambanis daughter isha joins us firmमुंबई। रिलायंस समूह के चेयरमैन और 1339.77 करोड की संपत्ति के मालिक मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अमेरिकी कंसल्टिंग कंपनी मेकिन्जी में कंसल्टेंट बन गई हैं।

समझा जाता है कि वह अपने पिता की कंपनी रिलायंस में काम करने के पहले अभ्यास कर लेना चाहती हैं, ताकि उन्हें बडे बिजनेस के गुर समझ में आ जाएं। हालांकि, रिलायंस समूह ने इस खबर की पुष्टि नहीं की। वहीं, सूत्रों की मानें तो यह खबर सही है।

22 वर्षीय ईशा ने अमेरिकी की येल यूनिवर्सिटी में पढाई की है। उन्होंने अपने पिता के साथ रिलायंस इंडस्ट्रीज की सालाना मीटिंग में भाग लिया था। उनकी रूचि कंपनी के पर्यावरण से जुडे पहलुओं में ज्यादा है। समझा जाता है कि वह बाद में कंपनी के रिटेल बिजनेस को देखेंगी। ईशा पहली बार प्रकाश में तब आई थी, जब फोब्र्स मैगजीन ने उन्हें 16 साल की उम्र में दुनिया के सबसे युवा अरबपति उत्तराधिकारियों की लिस्ट में नंबर दो पर रखा था।

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0