businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

मुद्रा बैंक 2016-17 में 1.8 लाख करोड़ ऋण देगा

Source : business.khaskhabar.com | Jun 23, 2016 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 mudra banks to disburse rs 180000 cr in loans in 2016 17 49179नई दिल्ली। केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री जयंत सिन्हा ने बुधवार को कहा कि सरकार मौजूदा वित्त वर्ष में मुद्रा बैंक के जरिए लघु उद्यमों को 1,80,000 करोड़ रुपये ऋण देना चाहती है।

सिन्हा ने एक वित्तीय साक्षरता शिविर के उद्घाटन कार्यक्रम में कहा, ‘‘गत वर्ष प्रधानमंत्री मुद्रा योजना ने 1,20,000 करोड़ रुपये ऋण दिए। इस साल का लक्ष्य 1,80,000 करोड़ रुपये है।’’

सिन्हा ने कहा कि 3.5 करोड़ लोगों को अब तक मुद्रा योजना का लाभ मिल चुका है।

उन्होंने कहा कि ऋण देने की पूरी पक्रिया और इसमें लगने वाले समय की निगरानी के लिए एक पोर्टल और मोबाइल एप लांच करने की तैयारी चल रही है।
(आईएएनएस)

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0