businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

स्पष्ट जनादेश भारत की रेटिंग के लिए सकारात्मक:मूडीज

Source : business.khaskhabar.com | May 19, 2014 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 moodies calls clear mendate a positive sign for india ratingनई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय रेटिंग एजेंसी मूडीज ने सोमवार को कहा कि लोकसभा चुनाव में स्पष्ट जनादेश देश की साख और इसके कॉरपोरेट क्षेत्र की रेटिंग के लिए सकारात्मक है। गत शुRवार को हुई मतगणना में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी को स्पष्ट बहुमत हासिल हुआ है।

 साख परिदृश्य से संबंधित एक रिपोर्ट में मूडीज ने कहा कि नई सरकार के लिए मिले स्पष्ट जनादेश से केंद्र में स्थिर सरकार की संभावना बनी है।

मूडीज ने कहा कि 16 मई को हुई मतगणना के परिणाम से निवेशकों का भरोसा बढा है जिसने शेयर बाजारों में भी तेजी लाई है और रूपये को भी मजबूत किया है।

मूडीज के उपाध्यक्ष और वरिष्ठ साख अधिकारी विकास हलान ने रिपोर्ट में कहा, मूडीज का यह भी मानना हैकि चुनाव पूर्ण होने से कंपनियों और अधोसंरचना क्षेत्र से संबंधित लंबित नीतियां फिर से बहाल होंगी, जो देश की कंपनियों की साख के लिए सकारात्मक है। मूडीज ने भारत का स्पष्ट चुनाव परिणाम साख के लिए सकारात्मक है रिपोर्ट में ये बातें कही।

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0