businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

शेयर बाजार में मिला-जुला रुख

Source : business.khaskhabar.com | July 09, 2019 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 mixed share market 392625मुंबई। देश के शेयर बाजार में मंगलवार को मिला-जुला रुख देखने को मिला। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स जहां 10.25 अंकों की तेजी के साथ 38,730.82 पर बंद हुआ, वहीं निफ्टी तीन 2.70 अंकों की गिरावट के साथ 11,555.90 बंद हुआ।

बंबई स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 33.90 अंकों की तेजी के साथ 38,754.47 पर खुला, और 10.25 अंकों या 0.03 प्रतिशत की मामूली तेजी के साथ 38,730.82 पर बंद हुआ। दिन के कारोबार के दौरान सेंसेक्स ने 38,814.23 के ऊपरी और 38,435.87 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के मिड-कैप और स्माल-कैप सूचकांकों में भी तेजी रही। मिड-कैप 91.60 अंकों की बढ़त के साथ 14,524.13 बंद हुआ, जबकि स्माल-कैप 7.58 अंकों की बढ़त के साथ 13,802.11 बंद हुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का 50 शेयरों वाले सूचकांक निफ्टी सुबह 27 अंकों की गिरावट के साथ 11,531.60 पर खुला और 2.70 अंकों या 0.02 प्रतिशत की गिरावट के साथ 11,555.90 पर बंद हुआ। दिन के कारोबार के दौरान निफ्टी ने 11,582.55 के ऊपरी और 11,461.00 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के 19 सेक्टरों में से 10 में तेजी और आठ में गिरावट दर्ज की गई, जबकि एक सेक्टर यथावत बना रहा। तेजी वाले प्रमुख सेक्टरों में रियलटी (2.81 प्रतिशत), स्वास्थ्य देखभाल (1.81 प्रतिशत), ऊर्जा (1.77 प्रतिशत), पूंजीगत वस्तुएं (1.65 प्रतिशत) शामिल रहे।

गिरावट वाले प्रमुख सेक्टरों में उपभोक्ता टिकाऊ वस्तुएं (6.76 प्रतिशत), उपभोक्ता विवेकाधीन वस्तु एवं सेवाएं (1.01 प्रतिशत), सूचना प्रौद्योगिकी (0.98 प्रतिशत) और तेज खपत उपभोक्ता वस्तुएं (0.96 प्रतिशत) शामिल रहे।
(आईएएनएस)

[@ हॉलीवुड अभिनेत्री के लिए प्रेरणा बनी प्रियंका, जाने कैसे]


[@ जानें संतुलित आहार की अनजानी बातों के बारे में ]


[@ सावधान! मोटापे से पेट के कैंसर का खतरा]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0