businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

माइक्रोसॉफ्ट ने एप्प, गेम्स के लिए किया आइडिया से गठजोड

Source : business.khaskhabar.com | Jan 22, 2015 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 microsoft ties up with idea for paid apps gamesनई दिल्ली। हैंडसेट कंपनी माइक्रोसाफ्ट डिवाइस ने एप्प के लिए मासिक बिल में भुगतान की सुविधा देने के लिए आइडिया सेल्यूलर से गठजोड किया है। इस गठजोड के तहत आइडिया के ग्राहक माइक्रोसाफ्ट लूमिया व अन्य विंडोज फोन के लिए विंडोज स्टोर से प्रीमियम एप्प व गेम खरीद सकेंगे। इसका शुल्क उनके मासिक बिल में जुड जाएगा या उनके प्रीपेड बैलेंस से कट जाएगा। नोकिया इंडिया सेल्स के परिचालन निदेशक निखिल माथुर ने संवाददाताओं को बताया कि उपभोक्ता किसी एक समय 300 रूपए मूल्य के एप्प खरीद सकेंगे। उन्होंने कहा कि विंडोज स्टोर के लिए इस तरह की पहल करने वाली आइडिया सेल्यूलर पहली कंपनी है।

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0