businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

बाजार ने जोश के साथ किया नए साल का स्वागत, सेंसेक्स, निफ्टी तेज

Source : business.khaskhabar.com | Jan 01, 2020 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 markets open on a positive note on new year day 421996मुंबई। बाजार ने नए साल 2020 का स्वागत उत्साह के साथ किया। सेंसेक्स और निफ्टी की शुरुआत तेजी के साथ हुई और आरंभिक कारोबार के दौरान दोनों सूचकांकों में बढ़त के साथ कारोबार चल रहा था। सुबह 9.58 बजे सेंसेक्स पिछले सत्र से 104.25 अंकों यानी 0.25 फीसदी की तेजी के साथ 41,357.99 पर कारोबार कर रहा था जबकि निफ्टी 30.55 अंकों यानी 0.25 फीसदी की बढ़त के साथ 12,199 पर बना हुआ था।

इससे पहले बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) के 30 शेयरों पर आधारित प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह नौ बजे पिछले सत्र के मुकाबले बढ़त के साथ 41,349.36 पर खुला और 41,443.52 तक उछला। पिछले सत्र में सेंसेक्स 41,253.74 पर बंद हुआ था।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के 50 शेयरों पर आधारित प्रमुख संवेदी सूचकांक निफ्टी भी तेजी के साथ 12,202.15 पर खुला और आरंभिक कारोबार के दौरान 12,222.20 तक चढ़ा। पिछले सत्र में निफ्टी 12,168.45 पर बंद हुआ था। (आईएएनएस)

[@ इस मामले में पहले स्थान पर हैं चेन्नई के स्पिनर हरभजन सिंह, देखें...]


[@ घर बुलाकर नशीला पदार्थ पिलाकर किया दुष्कर्म]


[@ ब्वॉयफ्रेंड के लिए क्या बोल गई ये हसीना]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0