businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

वैश्विक स्तर पर गेमिंग इंडस्ट्री में छंटनी जारी; 2026 में अब तक 3,700 कर्मचारियों ने गंवाई नौकरी

Source : business.khaskhabar.com | Jun 20, 2026 | businesskhaskhabar.com Gadget News Rss Feeds
 layoffs continue in the global gaming industry 3700 employees have lost their jobs so far in 2026 822793नई दिल्ली । वैश्विक स्तर पर वीडियो गेम इंडस्ट्री में छंटनी का दौर जारी है और 2026 में अब तक करीब 3,700 कर्मचारी अपनी नौकरी खो चुके हैं। यह जानकारी शुक्रवार को जारी रिपोर्ट में दी गई।
 
ट्रेडिंगप्लेटफॉर्म की रिपोर्ट में कहा गया है कि अगर वेरिफाइड छंटनी में बिना पुष्टि वाली कटौतियां और स्टूडियो बंद होने की घटनाओं को भी जोड़ दिया जाए, तो दुनिया भर के गेमिंग स्टूडियो में कुल छंटनी की संख्या 4,000 से ज्यादा है।
रिपोर्ट में ऐसे आंकड़े दिए गए हैं जिनसे पता चलता है कि जून में पूरे टेक्नोलॉजी सेक्टर में छंटनी का आंकड़ा कम से कम 1,43,378 तक पहुंच गया था।
2026 में वीडियो गेम इंडस्ट्री में नौकरियों की कटौती का मुख्य केंद्र अमेरिका बना हुआ है, जहां 2,153 नौकरियां खत्म की गईं, जो दुनिया भर में हुई कुल कटौती का लगभग 58.2 प्रतिशत है।
सबसे बड़ी कटौती की घोषणा 'फोर्टनाइट' और 'अनरियल इंजन' बनाने वाली कंपनी 'एपिक गेम्स' ने की। इसने लगभग 1,000 लोगों की नौकरी खत्म की, जो वीडियो गेम इंडस्ट्री में अब तक की सबसे बड़ी कटौतियों में से एक है।
'हेलो' और 'डेस्टिनी' बनाने वाले स्टूडियो 'बंजी' ने लगभग 400 लोगों की नौकरी खत्म करने की योजना की घोषणा की, जबकि कई अन्य स्थापित डेवलपर्स और पब्लिशर्स ने भी साल भर में छोटी-छोटी कटौतियों की घोषणा की।
फ्रांस पर भी इसका बुरा असर पड़ा, जहां चार गेम कंपनियों में सैकड़ों नौकरियां खत्म हुईं। 'यूबीसॉफ्ट' ने बड़े पैमाने पर रीस्ट्रक्चरिंग के तहत कई स्टूडियो में लगभग 680 लोगों की नौकरी खत्म करने की घोषणा की।
कनाडा में गेमिंग सेक्टर में कम से कम 257 लोगों की नौकरी खत्म हुई, जिसमें एक बड़े एएए प्रोजेक्ट के रद्द होने के बाद 'इडोस-मॉन्ट्रियल' में 124 लोगों की नौकरी जाना भी शामिल है। 2026 में गेमिंग सेक्टर में हुई कई कटौतियां सिर्फ कर्मचारियों की संख्या कम करने तक सीमित नहीं रहीं, बल्कि इनके कारण कई स्टूडियो पूरी तरह से बंद हो गए।
क्लाउड और एसएएएस कंपनियों ने 2026 में लगभग 31,900 नौकरियां खत्म कीं, जबकि ई-कॉमर्स कंपनियों ने लगभग 21,000 और आईटी सर्विस कंपनियों ने 16,700 से अधिक पद खत्म किए। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म, एंटरप्राइज सॉफ्टवेयर प्रोवाइडर और फिनटेक कंपनियों ने भी 10,000 से ज्यादा कर्मचारियों की छंटनी की।
--आईएएनएस 

[@ केसर स्वास्थ्य के लिए कई तरह से लाभकारी]


[@ यहां सिर्फ एक बच्ची के लिए रोज आती है ट्रेन ]


[@ खुलासा! गुप्त यूएफओ में दर्ज है ब्रिटेन में आए थे एलियन]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0