businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

...टिकट रद्द कराने पर शुल्क नहीं वसूलेगी जेट एयरवेज

Source : business.khaskhabar.com | Jan 17, 2015 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 jet not to charge fee for ticket cancellation within 24 hoursनई दिल्ली। जेट एयरवेज कंपनी की वेबसाइट से टिकट बुक कराने वाले यात्रियों से बुकिंग के 24 घंटे के भीतर टिकट रद्द करने या तिथि बदलने के अनुरोधों के लिए कोई शुल्क नहीं वसूलेगी। विमानन कंपनी ने एक विज्ञप्ति में कहा कि यह छूट केवल 24 घंटे के भीतर टिकट की बुकिंग पर उठाई जा सकती है। माना जाता है कि सार्वजनिक क्षेत्र की एयर इंडिया के स्टार अलायंस में शामिल होने और हाल ही में टाटा-सिंगापुर एयरलाइन की कंपनी विस्तार द्वारा सेवाएं शुरू करने के बाद पूर्ण विमानन सेवा खंड में प्रतिस्पर्धा बढने की वजह से जेट ने यह कदम उठाया है। अभी तक जेट एयरवेज अंतरराष्ट्रीय यात्रा के लिए टिकट निरस्त कराने पर 5,000 रूपए और यात्रा की तिथि बदलने पर 3,000 रूपए शुल्क वसूल रही थी।

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0