businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

आईटीसी के शेयरों में इस साल 15 प्रतिशत का उछाल

Source : business.khaskhabar.com | Mar 23, 2022 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 itc outshines benchmark indices shares rise 15 percent in 2022 509398नयी दिल्ली। एफएमसीजी क्षेत्र की दिग्गज कंपनी आईटीसी के शेयरों के दाम इस साल 15 प्रतिशत से अधिक बढ़ गये हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक दिसंबर को समाप्त चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में कंपनी की एकल शुद्ध लाभ 12.7 प्रतिशत की बढ़त के साथ 4,156 करोड़ रुपये हो गया। गत वित्त वर्ष की समान तिमाही में यह आंकड़ा 3,687.88 करोड़ रुपये रहा था।

कंपनी का कहना है कि कोरोना संक्रमण के मामले कम होने और टीकाकरण की गति तेज होने से कारोबारी धारणा मजबूत हुई है। इसके अलावा कारोबारी गतिविधियां भी बढ़ी हैं।

बुधवार को आईटीसी के शेयर 0.9 प्रतिशत की तेजी के साथ 251.90 रुपये प्रति शेयर पर पहुंच गये।

--आईएएनएस

[@ क्या होता है पितृदोष व मातृदोष]


[@ 5 अनोखे होम टिप्स से पाएं खूबसूरत त्वचा ]


[@ शाम को ना करें ये काम, वरना हो जाएंगे कंगाल]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0