businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

इंफोसिस पुरस्कार विजेताओं के नाम घोषित

Source : business.khaskhabar.com | Nov 18, 2015 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 infosys awards announcedबेंगलुरू। इंफोसिस साइंस फाउंडेशन (आईएसएफ) ने बुधवार को छह श्रेणियों में इंफोसिस पुरस्कार 2015 के विजेताओं की घोषणा की। इन श्रेणियों में इंजीनियरिंग एवं कंप्यूटर विज्ञान, मानविकी, जीवन विज्ञान, गणितीय विज्ञान, भौतिक विज्ञान और सामाजिक विज्ञान शामिल हैं। एक बयान के अनुसार, प्रत्येक श्रेणी के लिए पुरस्कार में 65 लाख रूपये नकद राशि, 22 कैरेट गोल्ड मेडल और प्रशस्ति पत्र शामिल है। विजेताओं का चयन प्रख्यात वैज्ञानिकों और दुनियाभर के प्रोफेसरों के निर्णायक मंडल द्वारा किया गया है।

बयान में कहा गया है कि छह श्रेणियों के निर्णायक मंडल के अध्यक्ष इस प्रकार हैं: इंजीनियरिंग एवं कंप्यूटर विज्ञान के लिए प्रो प्रदीप के खोसला (युनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया सैन डिएगो), मानविकी के लिए प्रो अमर्त्य सेन (हॉर्वर्ड विश्वविद्यालय), जीवन विज्ञान के लिए डॉ इंदर वर्मा (साल्क इंस्टीट्यूट ऑफ बायोलॉजिकल साइंसेज), गणितीय विज्ञान के लिए प्रो श्रीनिवास एसआर वर्धन (न्यूयार्क युनिवर्सिटी), भौतिक विज्ञान के लिए प्रो श्रीनिवास कुलकर्णी (कैलिफोर्निया इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी) और सामाजिक विज्ञान के लिए प्रो कौशिक बसु (वल्र्ड बैंक)। बयान के अनुसार इंजीनियरिंग एवं कंप्यूटर विज्ञान श्रेणी के विजेता हैं जवाहरलाल नेहरू सेंटर फॉर एडवांस्ड साइंटिफिक रिसर्च (जेएनसीएएसआर), बेंगलुरू के थियोरेटिकल साइंसेज यूनिट के प्रो उमेश वाघमारे। मानविकी श्रेणी के विजेता हैं न्यूयार्क युनिवर्सिटी के ग्लोबल नेटवर्क विजिटिंग प्रोफेसर ऑफ फिलॉसफी और किंग्स कॉलेज लंदन के डिपार्टमेंट ऑफ फिलॉसफी के रीकरेंट विजिटिंग प्रोफेसर प्रो जोनार्डन गनेरी।

जीवन विज्ञान श्रेणी के विजेता हैं इंटरनेशनल सेंटर फॉर जेनेटिक इंजीनियरिंग एंड बायोटेक्नोलॉजी (आईसीजीईबी),नई दिल्ली के स्ट्रक्चरल एंड कंप्यूटेशनल बायोलॉजी ग्रुप के डॉ अमित शर्मा। गणितीय विज्ञान श्रेणी के विजेता हैं रामकृष्ण मिशन विवेकानंद युनिवर्सिटी, बेलूर मठ, हावडा के गणित के एसोसिएट प्रोफेसर महान महाराज। भौतिक विज्ञान श्रेणी के विजेता हैं टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ फंडामेंटल रिसर्च (टीआईएफआर), मुंबई के डिपार्टमेंट ऑफ न्यूक्लियर एंड एटॉमिक फिजिक्स (डीएनएपी) के प्रोफेसर जी रवीन्द्र कुमार। सामाजिक विज्ञान श्रेणी के विजेता हैं सेंटर फॉर पॉलिसी रिसर्च, नई दिल्ली के सीनियर फेलो डॉ श्रीनाथ राघवन। इंफोसिस पुरस्कार 2015 के लिए पुरस्कार वितरण समारोह नई दिल्ली में 13 फरवरी, 2016 को आयोजित किया जाएगा जिसमें राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी विजेताओं को सम्मानित करेंगे।

(IANS)

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0