businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

औद्योगिक उत्पादन 9.8 फीसदी बढा

Source : business.khaskhabar.com | Dec 11, 2015 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 industrial production increased by 9.8 percent in octoberनई दिल्ली। बाजार को हैरत में डालते हुए अक्टूबर में औद्योगिक उत्पादन में 9.8 फीसदी वृद्धि दर्ज की गई। यह जानकारी शुक्रवार को जारी एक सरकारी आंकडे में दी गई।

औद्योगिक उत्पादन विकास दर सितंबर में घटकर 3.6 फीसदी दर्ज की गई थी और एक साल पहले अक्टूबर में यह नकारात्मक 2.7 फीसदी थी। सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय द्वारा जारी औद्योगिक उत्पादन सूचकांक के आंकडे के मुताबिक आलोच्य अवधि में विनिर्माण क्षेत्र में उत्पादन 10.6 फीसदी बढ़ा, बिजली उत्पादन 9 फीसदी बढा और खनन उत्पादन 4.7 फीसदी बढा।

अप्रैल से अक्टूबर की पूरी अवधि के लिए औद्योगिक उत्पादन में 4.8 फीसदी वृद्धि दर्ज की गई, जबकि मौजूदा कारोबारी साल के प्रथम छह महीने के लिए यह दर चार फीसदी थी। गत कारोबारी वर्ष के प्रथम सात महीने में औद्योगिक उत्पादन विकास दर 2.2 फीसदी थी।

(आईएएनएस)

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0