businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

"भारत मलिन बाजारों में सबसे आकर्षक"

Source : business.khaskhabar.com | Sep 25, 2014 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 indian markets seems attractive us fund houseन्यूयार्क। निवेश कोष का प्रबंध करने वाली जानी मानी फंड हाऊस कंपनी कार्टिका कैपिटल का मानना है कि उल जलूल दिखने वाले निवेशकों के समूह में भारत सबसे साफ सुथरा दिखता है और इस देश में वर्षो के "गडबडझाले" के बावजूद वृद्धि की विशाल संभावनाएं मौजूद हैं।

 कार्टिका कैपिटल की सीईओ टेरेसा बर्गर ने यहां कहा कि भारत निश्चित रूप से ब्रिक्स (ब्राजील, भारत, चीन, रूस और दक्षिण अफ्रीका) देशों के समूह और अन्य उभरते देशों के बीच सबसे साफ सुथरा है।

उन्होंने कहा कि भारतीय कंपनियों के पास विश्वस्तरीय प्रबंधक हैं, पर यह भी है कि प्रवर्तकों के नेतृत्व में चल रही कंपनियां चिंता का एक विषय जरूर हैं। अमेरिका का यह फंड हाउस दो अरब डालर की संपत्तियों का प्रबंध करता है और इसके कुल बंदोबस्त निवेश में 20 प्रतिशत पूंजी भारतीय बाजार में लगी है।

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0