businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

इंडिया सीमेंट्स को 62 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा

Source : business.khaskhabar.com | Nov 20, 2016 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 india cements net profit of rs 62 crore 125707चेन्नई। देश की प्रमुख सीमेंट निर्माता कंपनी इंडिया सीमेंट्स लिमिटेड ने शनिवार को कहा कि वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में उसे 62.41 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ है।

कंपनी ने कहा कि 30 सितंबर, 2016 को समाप्त हुई तिमाही में उसे 62.41 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा हुआ है, जबकि पिछले साल की समान अवधि में उसे 38.50 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था।

कंपनी ने कहा कि 30 सितंबर को समाप्त हुई तिमाही में उसकी कुल आय 1,314.44 करोड़ रुपये रही, जबकि पिछले साल की समान अवधि में कुल आय 1,229.10 करोड़ रुपये थी।

इंडिया सीमेंट्स ने यह भी कहा कि निर्णायक प्राधिकरण ने कंपनी की 120.34 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क करने की पुष्टि की है, जिसका आदेश प्रीवेंशन ऑफ मनी लॉड्रिंग एक्ट, 2002 के तहत संबंधित अधिकारियों द्वारा पारित किया था।

कंपनी ने कहा कि वह अपीलीय प्राधिकार के समक्ष निर्णायक प्राधिकरण के आदेश के खिलाफ अपील करेगी। (आईएएनएस)


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0