businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

सैमसंग का प्रिटिंग कारोबार खरीदेगी HP

Source : business.khaskhabar.com | Sep 13, 2016 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 hp acquires samsung printer business 83751सियोल। सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स अपना प्रिंटिंग कारोबार अमेरिकी निजी कंप्यूटर निर्माता एचपी को बेचने जा रही है और यह सौदा 1.05 अरब डॉलर में हुआ है।

सैमसंग ने सोमवार को कहा, ‘‘यह बिक्री कंपनी द्वारा अपने मुख्य व्यापार पर ध्यान देने के लिए की गई है।’’ इस समझौते के तहत सैमसंग एचपी से प्रिंटर खरीदकर कोरिया के बाजार में उसे सैमसंग के नाम से बेचेगी।

इस बयान में कहा गया है, ‘‘सैमसंग अपने शेयरधारकों की मंजूरी के बाद अपने प्रिंटिंग व्यापार को एक नई कंपनी बनाकर अलग कर देगी। उसके बाद उस कंपनी की शत-प्रतिशत हिस्सेदारी एचपी को बेच देगी।’’

यह सौदा एक साल के अंदर पूरा हो जाने की उम्मीद है।

सैमसंग के प्रिंटिंग कारोबार में 6,000 कर्मचारी काम करते हैं।
(आईएएनएस)

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0