businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

एचएससीएल की ऑर्डर, अब तक के सबसे ऊंचे स्तर पर

Source : business.khaskhabar.com | Oct 20, 2014 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 hindustan steelworks order book swells to over rs 6000 crनई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र की हिंदुस्तान स्टीलवर्क्स कंस्ट्रक्शन (एचएससीएल) की आर्डर बुक अब तक के सबसे उंचे स्तर 6,000 करोड रूपए पर पहुंच गई है। इससे अब कंपनी अगले स्तर की वृद्धि के लिए अच्छी स्थिति में है।

 कंपनी ने बयान में कहा, स्टील के अलावा देशभर में विभिन्न बुनियादी ढांचा परियोजनाओं में 6,000 करोड रूपए के ऑर्डर के साथ एचएससीएल अब अगले स्तर की वृद्धि के लिए बेहतर स्थिति में है। कंपनी ने कहा है कि ये आर्डर विभिन्न क्षेत्रों मसलन खुली खानों और बंदरगाह परिचालन आदि से हैं। कोलकाता की इस कंपनी ने कहा कि पिछले वित्त वर्ष में उसे 2,649 करोड रूपए के नए ऑर्डर मिले। बीते वित्त वर्ष में एचएससीएल का कारोबार 10.33 प्रतिशत बढकर 1,410.21 करोड रूपए पर पहुंच गया। बीते वित्त वर्ष में कंपनी का परिचालन लाभ 92.27 करोड रूपए रहा।

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0