businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

हीरो की पैशन का नया मॉडल लॉन्च, नए लुक के साथ मिलेगा 71 का माइलेज

Source : business.khaskhabar.com | Jun 27, 2026 | businesskhaskhabar.com Automobile News Rss Feeds
 hero passion new model launched will get 71 mileage with new look 824596
ऑटो डेस्क। नई दिल्ली 

बाजार में बाइक की सबसे ज्यादा बिक्री करने वाली हीरो मोटोकोर्प ने नई Passion+ Disc लॉन्च कर दी है। यह एक स्टाइलिश और कई फीचर्स के साथ भरपूर नया वेरिएंट है। शहरों में आने-जाने और रोजमर्रा के इस्तेमाल को ध्यान में रखकर बनाई गई यह बाइक परफॉर्मेंस, माइलेज और सुविधा का एक बेहतर मिश्रण है। बिल्कुल नई Passion+ Disc एक नए अवतार और आधुनिक डिजाइन के साथ आई है। इसे आज के लोगों की पसंद को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है जबकि यह Passion सीरीज के अपने पुराने और खास अंदाज को भी बनाए रखती है। 

इस बाइक को और ज्यादा प्रीमियम बनाने के लिए इसमें पूरी तरह से डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है। इसके साथ ही, ग्राहकों को तकनीक से भरपूर और कनेक्टेड राइडिंग का अनुभव देने के लिए इसमें एक एडवांस इंटरफेस भी मिलता है। 

ये मिलेंगे फीचर्सः 
नई Pasion+ Disc में फ्रंट डिस्क ब्रेक दिया गया है। यह सड़क की अलग-अलग स्थतियों में सटीक और तुरंत काम करने वाली सेफ ब्रेकिंग परफॉर्मेंस देता है। इसमें कई एडवांस फीचर्स शामिल हैं जैसे- रियल टाइम माइलेज इंडिकेटर, कॉल-SMS अलर्ट के साथ ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, सर्विस रिमाइंडर, लो फ्यूल इंडिकेटर, ट्रिप मीटर, स्पीडोमीटर और ओडोमीटर रीडिंग। 

लाइट और स्टैंड सेफ्टीः 

इस सेगमेंट में पहली बार बाइक में पावरफुल LED प्रोजेक्टर हेडलैंप दिया गया है जो रात के सफर और कम रोशनी में बेहतर विजिबिलिटी देता है। राइडर की सुरक्षा को और मजबूत करने के लिए इसमें इंजन कट-ऑफ के साथ साइड स्टैंड इंडिकेटर दिया गया है जो साइड स्टैंड लगे होने पर बाइक को आगे नहीं बढ़ने देता। 

इंजन पावर और माइलेजः 

इसमें 100cc का इंजन दिया गया है जो BS-VI और OBD-2 फेज A नियमों के मुताबिक है। यह इंजन 8000rpm पर 5.9kW की पावर और 6000rpm पर 8.05nm का टॉर्क जनरेट करता है। कंपनी की पेटेंटेड i3s टेक्नोलॉजी से लैस यह बाइक 71kmpl का माइलेज देती है। यह रोज आने-जाने वालों के लिए बेहतरीन विकल्प साबित हो सकती है। 

कंफर्ट और सुविधाः 

रोजमर्रा के सफर को आसान बनाने के लिए नई Passion+ Disc में आरामदायक सीट दी गई है जो राइड और पिलियन दोनों को बेहतर आराम देती है। इसका रिलैक्स्ड राइडिंग ट्राएंगल थकान को कम करता है जिससे शहर में लंबे सफर भी आरामदायक हो जाते हैं। इसमें बड़ा स्टोरेज बॉक्स और सफर के दौरान कनेक्टेड रहने के लिए इन-बिल्ट USB चार्जिंग पोर्ट भी दिया गया है। 

कलर ऑप्शन और कीमतः 

मॉडर्न स्टाइल को और बेहतर बनाने के लिए Passion+ Disc आकर्षक डुअल-टोन कलर्स में उपलब्ध होगी- Heavy Grey, Nexnon Blue, Dark Industrial Grey और Pearl Red। यह नया वेरिएंट देश भर में 84,128 रुपए (एक्स-शोरूम) की कीमत पर उपलब्ध है।

[@ शिमला मिर्च के सेहतभरे लाभ]


[@ इस मंत्र से पूजें गणेश,बन जाएंगे बिगडे काम]


[@ गजब! अजगर और मगर के बीच रहता है ये परिवार]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0