businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

शेयर बाजार में भारी गिरावट, सेंसेक्स 413 अंक गिरा

Source : business.khaskhabar.com | Sep 03, 2019 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 heavy fall in stock market sensex dropped 413 points 401768मुंबई। वित्त मंत्रालय द्वारा शुक्रवार को जारी किए गए आंकड़ों में जीडीपी की विकास दर अनुमान से भी कम होने की सूचना का असर देश के शेयर बाजार पर भी देखने को मिला। गणेश चतुर्थी के मौके पर सोमवार को बंद रहा शेयर बाजार मंगलवार को भारी गिरावट के साथ खुला। शुरुआती कारोबार में प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स सुबह 10.22 बजे 413.58 अंकों की गिरावट के साथ 36,919.21 पर कारोबार करते देखा गया। निफ्टी भी लगभग इसी समय 129.30 अंकों की कमजोरी के साथ 10,893.95 पर कारोबार करते देखा गया। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 151.03 अंकों की गिरावट के साथ 37,181.76 पर, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 62.3 अंकों की बढ़त के साथ 10,960.95 पर खुला।(आईएएनएस)

[@ इस आश्रम में 43 वर्षो से जल रही अखंड अग्नि]


[@ कमाल के 5 टिप्स साल भर शरीर को हेल्दी बनाएं]


[@ लेडी गागा को लोग पहचान नहीं पाए]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0