businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

सोने का आयात शुल्क मूल्य बढा

Source : business.khaskhabar.com | Mar 16, 2014 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 govt hikes gold import dutyनई दिल्ली। सरकार ने सोने का आयात शुल्क मूल्य बढाकर 445 डॉलर प्रति 10 ग्राम कर दिया है,जो अभी तक 433 डॉलर प्रति 10 ग्राम था। केंद्रीय उत्पाद एवं सीमा शुल्क बोर्ड के अनुसार चांदी के आयात शुल्क मूल्य को 699 डॉलर प्रति किलोग्राम से घटाकर 694 डॉलर प्रति किलो किया गया है।

आयात शुल्क मूल्य वह आधार मूल्य है जिसके आधार पर सीमा शुल्क तय होता है। कीमतों के वैश्विक रूख के आकलन के बाद शुल्क मूल्य में हर पखवाडे संशोधन किया जाता है। पेट्रोलियम के बाद भारत सबसे ज्यादा आयात सोने का करता है।

चालू खाते के घाटे पर नियंत्रण के लिए सरकार ने सोने के आयात पर अंकुश को कई कदम उठाए हैं। इन उपायों के तहत इस धातु पर आयात शुल्क बढाकर 10 प्रतिशत किया गया है और साथ ही व्यापारियों के लिए आयातित सोने का 20 प्रतिशत निर्यात करने को अनिवार्य किया गया है, जिससे घरेलू बाजार में आपूर्ति प्रभावित हुई है।

सर्राफा कारोबारियों के संगठन के अनुसार इन अंकुशों की वजह से चालू वित्त वर्ष में सोने का आयात 550 टन रहेगा, जो इससे पिछले वित्त वर्ष में 845 टन रहा था। वाणिज्य मंत्रालय ने वित्त मंत्रालय से सोने के आयात पर अंकुश में ढील देने को कहा है।

Headlines


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0