businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

चांदी 46,200 पर टिकी,सोना140 रूपए लुढ़का

Source : business.khaskhabar.com | July 27, 2016 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 gold slides by 140 rupeesilver stable 62479नई दिल्ली। विदेशी बाजारों में गिरावट के कारण बुधवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 140 रूपए गिरकर 30,650 रूपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया। चांदी 46,200 रूपए प्रति किलो पर टिकी रही। लंदन एवं न्यूयॉर्क से प्राप्त जानकारी के अनुसार सोना हाजिर 0.45 डॉलर गिरकर 1,319.60 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। अमेरिकी सोना वायदा भी 1.7 डॉलर टूटकर 1,319.10 डॉलर प्रति औंस बोला गया।

विश्लेषकों के अनुसार प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर के मजबूत हो जाने से कीमती धातुओं में नरमी देखी गई है। बैंक ऑफ जापान द्वारा मौद्रिक नीतियों में बदलाव की संभावना के कारण येन के मुकाबले डॉलर बुधवार को 1 प्रतिशत मजबूत हो गया। हालांकि अमेरिका में फेडरल रिजर्व की जारी नीतिगत बैठक में ब्याज दर स्थिर रखने की संभावना ने कीमती धातुओं को समर्थन भी दिया। फेड रिजर्व इस संबंध में बुधवार को निर्णय की घोषणा करने वाला है।

इस दौरान लंदन में चांदी 0.01 डॉलर लुढ़ककर 19.58 डॉलर प्रति औंस पर आ गई। सोना स्टैंडर्ड 140 रूपए कमजोर होकर 30,650 रूपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया। सोना बिटुर भी इतनी ही गिरावट के बाद 30,500 रूपए प्रति 10 ग्राम बोला गया। 8 ग्राम वाली गिन्नी 23,800 रूपए पर स्थिर रही। चांदी हाजिर 46,200 रूपए प्रति किलो के पिछले स्तर पर ही टिकी रही। चांदी वायदा 245 रूपए लुढककर 46,220 रूपए प्रति किलोग्राम पर आ गई। हालांकि सिक्का लिवाली और बिकवाली Rमश: 74 हजार रूपए एवं 75 हजार रूपए प्रति सैकडा पर स्थिर रहे।

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0