businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

सोने की कीमत घटकर 25,800 रूपये पर आई

Source : business.khaskhabar.com | Nov 07, 2014 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 gold prices slide down to 25800 per ten gramsनई दिल्ली। वैश्विक अर्थव्यवस्था में हो रहे सुधार के बीच सोने की कीमत शुक्रवार को राजधानी में घटकर प्रति 10 ग्राम 25,800 रूपये रह गई। जानकारों के अनुसार वैश्विक बाजार में डॉलर राशि में सोने की कीमत चार साल के निचले स्तर पर पहुंच गई है और रूपये राशि में यह 15 महीने के निचले स्तर पर है।

अर्थव्यवस्था में हो रही सुधार के कारण सोने की कीमत घट रही है। अमेरिका ने क्वांटिटेटिव ईजिंग समाप्त कर दिया है। 2008 के बाद इस साल को वैश्विक अर्थव्यवस्था की दृष्टि से सर्वोत्तम माना जा रहा है। इसलिए लोग मान रहे हैं कि वे शेयर जैसी जोखिम भरी संपत्तियों में निवेश कर सकते हैं और इनमें सोने से बेहतर निवेश मिल सकता है।

जानकारों को सोने में और अधिक गिरावट की उम्मीद नहीं है। यदि सोने में और गिरावट होगी, तो दुनियाभर में सोने के कई छोटे खदानों को बंद कर दिया जाएगा। चांदी की कीमत शुक्रवार को प्रति किलो 34,900 रूपये दर्ज की गई। स्वर्ण कारोबारियों को मानना है कि लग्न के पहले कीमत घटने से सोने की बिक्री बढेगी।

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0