businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

सोना की कीमत में तेजी जारी, चांदी ऑल-टाइम हाई पर पहुंची 

Source : business.khaskhabar.com | Jun 19, 2025 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 gold prices continue to rise silver reaches all time high 730233नई दिल्ली । सोने और चांदी की कीमतों में बुधवार को तेजी देखने को मिली और 24 कैरेट के सोने की कीमत बढ़कर 99,500 रुपए प्रति 10 ग्राम के करीब और चांदी की कीमत ऑल-टाइम हाई पर पहुंच गई है।  
इंडिया बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) द्वारा शाम को जारी की गई कीमतों के मुताबिक, 24 कैरेट के सोने की कीमत 307 रुपए बढ़कर 99,454 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई है, जो कि मंगलवार को 99,147 रुपए प्रति 10 ग्राम थी।
22 कैरेट के 10 ग्राम सोने की कीमत बढ़कर 91,100 रुपए हो गई है, जो कि पहले 90,819 रुपए प्रति 10 ग्राम थी। वहीं, 18 कैरेट के 10 ग्राम सोने का दाम बढ़कर 74,591 रुपए हो गया है, जो कि पहले 74,360 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
आईबीजेए द्वारा दिन में दो बार-सुबह और शाम सोने की कीमतें जारी की जाती हैं। 
सोने के साथ चांदी की कीमत में भी इजाफा देखने को मिला है और यह ऑल-टाइम हाई पर बनी हुई है। बीते 24 घंटे में चांदी की कीमत 312 रुपए बढ़कर 1,09,412 रुपए प्रति किलो हो गई है, जो कि पहले 1,09,100 रुपए प्रति किलो थी।
एलकेपी सिक्योरिटीज के जतिन त्रिवेदी के मुताबिक, सोना सीमित दायरे में कारोबार कर रहा है। निवेशक फेड के निर्णय के बाद ही इसकी दिशा तय होगी, जो कि भारतीय समय के अनुसार आज रात को 11:30 बजे आएगा। इसके अलावा निवेशकों की निगाहें इजरायल-ईरान संघर्ष और वैश्विक ट्रेड डील्स पर हैं। 
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने और चांदी में सपाट कारोबार हो रहा है। खबर लिखे जाने तक कॉमैक्स पर सोना 0.05 प्रतिशत की मामूली बढ़त के साथ 3,408.42 डॉलर प्रति औंस और चांदी 0.10 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 37.11 डॉलर प्रति औंस पर थी।
1 जनवरी से अब तक 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 76,162 रुपए से 23,292 रुपए या 30.58 प्रतिशत बढ़कर 99,454 रुपए पर पहुंच गया है। वहीं, चांदी का भाव भी 86,017 रुपए प्रति किलो से 23,395 रुपए या 27.19 प्रतिशत बढ़कर 1,09,412 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गया है।
--आईएएनएस
 

[@ संबंध बनाते बुजुर्ग की मौत,सर्जरी से किया अलग ]


[@ कछुआ से लाए घर में ढेर सारी सुख और समृद्धि]


[@ फिल्म इंडस्ट्री में सेक्स रैकेट का धंधा पांव पसारता जा रहा है,फंसी ये 11 एक्ट्रेस]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0