businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

सोने की चमक लौटी, चांदी के बढे भाव

Source : business.khaskhabar.com | Sep 26, 2014 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 gold glitters on festive demand up rs 590नई दिल्ली। शादी-विवाह एवं त्योहारी मांग बढने से राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार को सोने का भाव 590 रूपए उछलकर 27,550 रूपए प्रति 10 ग्राम हो गया। सिक्के निर्माताओं और औद्योगिक इकाइयों की मांग बढने से दिल्ली सर्राफा बाजार में आज चांदी भी 550 रूपए बढकर 39,000 रूपए प्रति किलो हो गई। कारोबारियों ने बताया कि "नवरात्रि" में आभूषण निर्माताओं एवं फुटकर विक्रेताओं की मांग निकलने से सोने के भाव में तेजी आई। हिन्दु रीति रिवाजों के अनुसार "नवरात्रि" में सोने-चांदी अथवा सिक्कों की खरीदारी शुभ मानते हैं। स्थानीय सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोने का भाव 590 रूपए उछल गया। इससे पहले 20 जून को सोना 605 रूपए चढकर 28,625 रूपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच था। मध्य पूर्व एशिया में तनाव बढने के बीच वैश्विक बाजार में तेजी के रूख से भी सोने की कीमतों में तेजी आई। हालांकि, रूपए की विनिमय दर में गिरावट के कारण सोने का आयात महंगा होने से भी इसमें तेजी का रूख रहा। वैश्विक बाजार में भी सोने के भाव घरेलू बाजार के अनुसार तेज रहे। सिंगापुर में सोने का भाव 0.6 फीसद बढकर 1,228.51 डालर प्रति औंस पर पहुंच गया, जबकि चांदी का भाव 0.8 फीसद बढकर 17.66 डॉलर प्रति औंस हो गया। दिल्ली में सोना 99.9 और 99.5 कैरेट शुद्धता वाले सोने के भाव 590 रूपए उछलकर क्रमश: 27,550 और 27,350 रूपए प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया। सोने का सिक्का भी 24,200 रूपए प्रति 8 ग्राम पर पहुंच गया। गुरूवार को इसमें 250 रूपए की गिरावट दर्ज की गई थी। इसी प्रकार चांदी तैयार 550 रूपए बढकर 39,900 रूपए प्रति किलो और सप्ताहिक डिलीवरी वाली चांदी का भाव 685 रूपए बढकर 39,540 रूपए प्रति किलो पर पहुंच गया। गुरूवार को चांदी में 650 रूपए प्रति किलो की गिरावट दर्ज की गई थी। चांदी सिक्का 69,000 रूपए लिवाल और 70,000 रूपए प्रति सैकडा पर बिकवाल रहे।

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0