businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

वैश्विक अस्थिरता के बीच सोने और चांदी में सपाट कारोबार 

Source : business.khaskhabar.com | July 17, 2026 | businesskhaskhabar.com Commodity News Rss Feeds
 gold and silver trade flat amid global volatility 829378मुंबई । वैश्विक अस्थिरता के बीच सोने और चांदी की शुरुआत शुक्रवार को सपाट हुई और दोनों कीमती धातुओं में एक सीमित दायरे में कारोबार हो रहा है। 
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सोने का 5 अगस्त, 2026 का कॉन्ट्रैक्ट पिछली क्लोजिंग 1,40,348 रुपए प्रति 10 ग्राम के मुकाबले 338 रुपए की तेजी के साथ 1,40,686 रुपए प्रति 10 ग्राम पर था। 
शुरुआती कारोबार में सुबह 9:30 बजे यह 52 रुपए या 0.04 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,40,400 रुपए प्रति 10 ग्राम पर था। 
अब तक के कारोबार में सोने ने 1,40,733 रुपए प्रति 10 ग्राम का उच्चतम स्तर और 1,40,375 रुपए प्रति 10 ग्राम का न्यूनतम स्तर छुआ है। यह दिखाता है कि सोना एक सीमित दायरे में बना हुआ है।
चांदी में कमजोरी देखी जा रही है। चांदी का 4 सितंबर, 2026 का कॉन्ट्रैक्ट 2,16,013 रुपए प्रति किलो के मुकाबले 745 रुपए की कमजोरी के साथ 2,15,268 रुपए प्रति किलो पर खुला। 
फिलहाल चांदी 582 रुपए या 0.27 प्रतिशत की गिरावट के साथ 2,15,431 रुपए प्रति किलो पर था। 
अब तक के कारोबार में चांदी ने 2,15,233 रुपए प्रति किलो का न्यूनतम स्तर और 2,16,230 रुपए प्रति किलो का उच्चतम स्तर छुआ है।
अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सोने और चांदी में बिकवाली देखी जा रही है। कॉमेक्स पर सोना 0.02 प्रतिशत की मामूली गिरावट के साथ 3,991 डॉलर प्रति औंस और चांदी 1.07 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 55 डॉलर प्रति औंस पर थी। 
अमेरिका-ईरान के बीच संघर्ष से वैश्विक स्तर पर बढ़ी अस्थिरता के चलते सोने और चांदी में बड़ी गिरावट देखने को मिली है। सोना तीन महीने की अवधि में 18 प्रतिशत (डॉलर में) से अधिक, एक महीने की अवधि में 9 प्रतिशत और बीते एक हफ्ते में 3 प्रतिशत फिसल चुका है। 
चांदी में भी इसी तरफ की गिरावट देखने को मिली है। चांदी बीते तीन महीनों में 32 प्रतिशत से अधिक, एक महीने में 21 प्रतिशत से अधिक और बीते एक हफ्ते में करीब 8 प्रतिशत फिसल चुकी है। 
 

[@ कमाल के टिप्स पाएं: खूबसूरत कमसिन त्वचा]


[@ मां-बाप का गाना सुन कोमा से जागी 4साल की बच्ची ]


[@ अभिनेत्री की सेल्फी में दिखा भूत!]


Headlines


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0