businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

फेमा:लीलावती अस्पताल का पूर्वट्रस्टी अरेस्ट

Source : business.khaskhabar.com | Nov 26, 2014 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 former trustee of leelawati hospital arrested in fema caseमुंबई। लीलावती अस्पताल के पूर्व ट्रस्टी किशोर मेहता को गिरफ्तार कर लिया गया है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अधिकारियों ने बुधवार सुबह उन्हें गिरफ्तार किया। किशोर मेहता को फेमा ( फॉरन एक्सचेंज मैनेजमेंट एक्ट) उल्लंघन मामले में गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों के मुताबिक लीलावती अस्पताल के पूर्व ट्रस्टी किशोर मेहता को विदेशी मुद्रा उल्लंघन के मामले में गिरफ्तार किया गया है। मेहता पर लगभग 20 मिलियन डॉलर के लेनदेन का आरोप है। इन्होंने विदेशी विनियम का उल्लंघन अपने हीरे के व्यवसाय के जरिए किया है। अधिकारियों ने बताया कि इस लेनदेन से साफ जाहिर होता है कि उन्होंने विदेशी विनिमय कानून का उल्लंघन किया है। इस आरोप में कोर्ट ने पहले ही किशोर मेहता के खिलाफ गैरजमानती वारंट जारी किया था।

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0