businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

विदेशी पूंजी भंडार 1.21 अरब डॉलर बढ़ा

Source : business.khaskhabar.com | Apr 21, 2018 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 foreign exchange reserves rise 121 billion dollar 308447मुंबई। देश का विदेशी पूंजी भंडार 20 अप्रैल को समाप्त सप्ताह में 1.21 अरब डॉलर बढक़र 426.08 अरब डॉलर हो गया, जो 27,780.3 अरब रुपये के बराबर है।

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की ओर से जारी साप्ताहिक आंकड़े के अनुसार, विदेशी पूंजी भंडार का सबसे बड़ा घटक विदेशी मुद्रा भंडार आलोच्य सप्ताह में 1.20 अरब डॉलर बढक़र 400.97 अरब डॉलर हो गया, जो 26,146.8 अरब रुपये के बराबर है।

बैंक के मुताबिक, विदेशी मुद्रा भंडार को डॉलर में व्यक्त किया जाता है और इस पर भंडार में मौजूद पाउंड, स्टर्लिंग, येन जैसी अंतर्राष्ट्रीय मुद्राओं के मूल्यों में होने वाले उतार-चढ़ाव का सीधा असर पड़ता है।

आलोच्य अवधि में देश का स्वर्ण भंडार 21.48 अरब डॉलर रहा, जो 1,397.4 अरब रुपये के बराबर है।

इस दौरान देश के विशेष निकासी अधिकार (एसडीआर) का मूल्य 66 लाख डॉलर बढक़र 1.54 करोड़ डॉलर हो गया, जो 100.5 अरब रुपये के बराबर है।

अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) में देश के मौजूदा भंडार का मूल्य 89 लाख डॉलर बढक़र 2.07 अरब डॉलर दर्ज किया गया, जो 135.6 अरब रुपये के बराबर है।
(आईएएनएस)

[@ रोंगटे खडे कर देगा ये वीडियो, कमजोर दिलवाले ना देखें]


[@ सावधान! ताजा सब्जियां भी दे सकती हैं रोग ]


[@ पढ़े: नाम बदलने की पूरी प्रक्रिया]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0