businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

शेयर बाजार में गिरावट, निफ्टी भी फिसला

Source : business.khaskhabar.com | Feb 24, 2020 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 fall in stock market nifty also slipped 431147मुंबई। भारतीय शेयर बाजार में सोमवार को आरंभिक सत्र में सेंसेक्स 100 अंक फिसला और निफ्टी में भी लाल निशान के साथ कारोबार चल रहा था। सुबह 11.17 बजे सेंसेक्स पिछले सत्र से 409.65 अंकों की कमजोरी के साथ 40,760.47 पर कारोबार कर रहा था, जबकि निफ्टी 128.6 अंक नीचे 11,957.85 पर कारोबार कर रहा था। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) के 30 शेयरों पर आधारित प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स पिछले सत्र से गिरावट के साथ 41,037.01 पर खुला।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के 50 शेयरों पर आधारित प्रमुख संवेदी सूचकांक निफ्टी हालांकि पिछले सत्र से हल्की कमजोरी के साथ 12,012.55 पर खुला, लेकिन बाद में फिसलकर 11,923.85 तक आ गया। (आईएएनएस)

[@ इस अभिनेत्री को पांच बार किया प्रपोज]


[@ कछुआ से लाए घर में ढेर सारी सुख और समृद्धि]


[@ संन्यास से लौटे ब्रावो, की वापसी की घोषणा, 3 साल से इंडीज के लिए नहीं खेले]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0