businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

फेसबुक ने व्हाट्सऎप को खरीदा

Source : business.khaskhabar.com | Oct 08, 2014 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 facebook whatsapp purchase deal closes at 19 billion dollarsसैन फ्रांसिस्को। फेसबुक ने मोबाइल मेसेजिंग एप्लीकेशन "व्हाट्सऎप" को 19 अरब अमेरिकी डॉलर में खरीदने की प्रक्रिया सोमवार को पूरी कर ली। फेसबुक ने "एएफपी" को ई-मेल के जरिए भेजे गए एक बयान में कहा है, हम दुनिया के और ज्यादा लोगों से जुडने जा रहे हैं । हम "व्हाट्सऎप" इस्तेमाल करने वाले लोगों के लिए गुणवत्ता लाना जारी रखेंगे। फेसबुक के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स में शामिल होने के साथ-साथ जेन कूम "व्हाट्सऎप" के प्रमुख की जिम्मेदारी भी संभालेंगे। अमेरिकी प्रतिभूति एवं विनिमय आयोग को दी गई सूचना के मुताबिक कूम की तनख्वाह साल में एक डॉलर होगी। फेसबुक के प्रमुख मार्क जुकरबर्ग भी इसी तरह सांकेतिक वेतन लेते हैं।

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0