businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

वैश्विक स्तर पर फेसबुक और इंस्टाग्राम डाउन, लॉग इन नहीं कर पा रहे यूजर्स

Source : business.khaskhabar.com | Jun 13, 2026 | businesskhaskhabar.com Gadget News Rss Feeds
 facebook and instagram down globally users unable to log in 820971नई दिल्ली । वैश्विक स्तर पर सोशल मीडिया ऐप फेसबुक, मैसेंजर और इंस्टाग्राम डाउन हो गए हैं। इन सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर यूजर्स को लॉग-इन करने में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।  
इन तीनों सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का संचालन मेटा की ओर से किया जाता है।
फेसबुक पर यूजर्स को फीड खोलने, अपना पेज देखने और लॉग करने जैसी समस्याओं का सामना पड़ रहा है। इसके अलावा पोस्ट और रील भी शेयर नहीं हो रही हैं।
ऐसी ही कुछ इंस्टाग्राम में देखने को मिल रहा है, जहां यूजर्स फीड एक्सेस नहीं कर पा रहे हैं। साथ ही, मैसेज भेजने और स्टोरी लगाने के साथ रील साझा करने में भी मुश्किलों का सामान करना पड़ रहा है।
भारत के साथ अमेरिका, यूके और ऑस्ट्रेलिया समेत दुनिया के कई अलग-अलग देशों के यूजर्स मेटा के तीनों सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म में समस्याओं को रिपोर्ट कर रहे हैं।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर भी यूजर्स ने फेसबुक और इंस्टाग्राम के डाउन होने को रिपोर्ट किया।
एक यूजर ने लिखा कि इंस्टाग्राम डाउन है और मैं अपने फोन पर रील नहीं देख पा रहा हूं। वहीं, अन्य ने लिखा कि मेरा फेसबुक पेज गायब हो गया है और मैं लॉग-इन नहीं कर पा रहा हूं।
रिपोर्ट्स के मुताबिक मेटा दुनिया की सबसे बड़ी सोशल मीडिया कंपनी है। फेसबुक के मासिक सक्रिय उपयोगकर्ताओं की संख्या 3.1 अरब से अधिक हो गई है, जिससे यह दुनिया का सबसे बड़ा सोशल नेटवर्क बना हुआ है। वहीं, फोटो और वीडियो शेयरिंग प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम के यूजर्स भी करीब 3 अरब के स्तर पर पहुंच चुके हैं।
वहीं, मेटा के मैसेजिंग प्लेटफॉर्म मैसेंजर का इस्तेमाल हर महीने 1 अरब से अधिक लोग कर रहे हैं। कंपनी के मुताबिक, फेसबुक, इंस्टाग्राम, मैसेंजर और व्हाट्सऐप समेत उसके सभी ऐप्स का मासिक उपयोगकर्ता आधार लगभग 4 अरब तक पहुंच गया है।
--आईएएनएस
 

[@ सास को दामाद से हुआ इश्क, शादी करती लेकिन...]


[@ ये है "भूतिया" जंगल,जान देने आते है लोग]


[@ झूठ बोलने से नहीं मिलेगा इन कार्यो का फल]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0