businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

मप्र में ई-शॉपिंग पर 6 फीसदी कर

Source : business.khaskhabar.com | Jun 23, 2016 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 e shopping on the 6 percent tax in madhya pradesh 49183भोपाल । मध्यप्रदेश में होने वाली ई-शॉपिंग पर छह प्रतिशत प्रवेश कर (इंट्री टैक्स) लगेगा। इस आदेश को राज्य के वित्तमंत्री जयत मलैया ने बुधवार को मंजूरी दे दी।
 
राज्य विधानसभा में वर्ष 2016-17 का बजट पेश करते हुए वित्तमंत्री मलैया ने ई-शॉपिंग पर कर लगाने का जिक्र किया था। राज्य कैबिनेट की बैठक में भी पिछले दिनों ई-शॉपिंग पर कर लगाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी थी, वित्तमंत्री ने छह प्रतिशत प्रवेश कर के आदेश पर हस्ताक्षर कर दी है। इस बात की पुष्टि बुधवार को स्वयं मलैया ने संवाददाताओं से चर्चा करते हुए भी की ।

सूत्रों का कहना है कि इस बढ़े हुए कर का भुगतान परिवहन और कूरियर कंपनियों को करना होगा। ई-शॉपिंग पर प्रवेश कर का आदेश आगामी एक-दो दिन में प्रभावशील होने की संभावना है।
(आईएएनएस)

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0