businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

अब सिम नंबर जुडेगा आधार कार्ड से

Source : business.khaskhabar.com | Dec 18, 2014 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 department of Telecom orders to attach aadhar card with Sim numberनई दिल्ली। आधार नंबर को मोबाइल सिम कार्ड से जो़डने की योजना पूरे देश में लागू होगी। डिपार्टमेंट ऑफ टेलिकॉम की (डीओटी) ओर से जारी एक निर्देश के मुताबिक, एयरटेल लखनऊ में, आइडिया दिल्ली में, रिलायंस भोपाल में,वोडाफोन कोलकोता में और बीएसएनएल बेंगलुरू में सरकार के पॉयलट प्रोजेक्ट के तहत आधार को सिम कार्ड से जोडेंगे। इसके तहत अगर कोई केवाईसी के लिए आधार को पहचान पत्र के लिए पेश करता है तो मोबाइल कंपनियां इसकी तुरंत जांच कर उनका नंबर चंद घंटों में शुरू करेंगे। फिलहाल वेरीफिकेशन में कम से कम दो दिन लग जा रहे हैं। इसकी मदद से वह कस्टमर का वेरीफिकेशन संबंधित डिपार्टमेंट से चंद मिनटों में कर लेगा। हालांकि अभी बिना आधार के दूसरे कागजातों पर भी सिम पहले की तरह दिए जाएंगे।

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0