businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

दमदार फीचर्स और कम कीमत में कूलपैड का नया स्मार्टफोन

Source : business.khaskhabar.com | May 06, 2016 | businesskhaskhabar.com Gadget News Rss Feeds
 coolpad note 3 plus launched in india 34511नई दिल्ली। स्मार्टफोन निर्माता कंपनी कूलपैड ने भारतीय बाजार में अपना नया स्मार्टफोन लॉन्च किया है। इस स्मार्टफोन को कूलपैड ने नोट 3प्लस के नाम से लॉन्च किया। इस फोन के फीचर्स के हिसाब से इस स्मार्टफोन की कीमत कम है। इस स्मार्टफोन में फिंगरप्रिंट स्कैनर का फीचर भी मौजूद है। आइए जानते हैं इस फोन के फीचर्स और कीमत के बारे में। कूलपैड नोट 3 प्लस में 5.5 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले स्क्रीन दी गई है।

यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड के 5.1 लॉलीपॉप ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। इस स्मार्टफोन में 3 जीबी रैम दी गई है। इस स्मार्टफोन की इंटरनल मेमोरी 16 जीबी है जिसे आप माइक्रो एसडी कार्ड की सहायता से 64 जीबी तक बढा सकते हैं।

अब बात करें इसके कैमरे की तो इस स्मार्टफोन में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। इस स्मार्टफोन में कंपनी ने 3000 एमएएच पॉवर की बैट्री लगाई है। कंपनी ने इस स्मार्टफोन की कीमत 8,999 रुपये रखी है और इसकी बिक्री 13 मई से ई कॉमर्स वेबसाइट अमेजन इंडिया वेबसाइट पर होगी।

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0