businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

सस्ते में विदेश की सैर कराएगी जेट एयरवेज!

Source : business.khaskhabar.com | Aug 07, 2014 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 british airways joins low fare war jet etihad emiratesमुंबई। हवाई यात्रा की सुविधा देने वाली बडी कंपनियां यात्रियों को हवाई यात्रा के लिए विशेष ऑफर करती हैं। इस बार भी कंपनियों ने यात्रियों के लिए बेहतरीन ऑफर निकाला है। इस क्रम में जेट एयरवेज ने अपनी सस्ते किराए की स्कीम को थोडा आगे बढाने का ऎलान किया है।

 किराया घटाने की लडाई में शामिल होते हुए बुधवार को जेट एयरवेज नया ऑफर निकाला है। एयरवेज ने विशेष रियायती किरायों की पेशकश की। इसके तहत कंपनी ने उत्तर अमेरिका व कनाडा में चुनिंदा गंतव्यों के लिए 65,880 रूपए के शुरूआती किराए की पेशकश की।

ब्रिटिश एयरवेज ने पेशकश की घोषणा करते हुए कहा है, "उत्तरी अमेरिका व कनाडा में चुनिंदा शहरों के लिए सभी कर सहित किराया 65,880 रूपए से शुरू होगा। इसके लिए टिकट बुकिंग 5 अगस्त से 31 अगस्त तक की जा सकती है। यात्रा अवधि 31 दिसंबर तक रहेगी।" कंपनी फिलहाल लंदन हीथ्रो से दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, बेंगलूर व हैदराबाद के लिए सप्ताह में 48 उडानों का परिचालन करती है। उल्लेखनीय है कि जेट एतिहाद व एमिरेट्स ने पहले ही ऎसी घोषणा की है।

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0